फिरोज़ाबाद: फ़िरोज़ाबाद में शीशग्रान कब्रस्तान के पास उर्स-ए-सिकंदरी में भारतीय सेना की सलामती के लिए मांगी गई दुआ
हजरत शेख़ सिकंदर बख्श रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स के मौके पर सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन के तत्वावधान में कुरआन ख्वानी का आयोजन शीशग्रान कब्रस्तान के पास शनिवार शाम 4 बजे क़रीबन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने पवित्र कुरआन का पाठ किया और मजार शरीफ पर चादर पेश कर भारत और भारतीय सेना के जवानों की सलामती की दुआ मांगी गई।