फिरोज़ाबाद: पेमेश्वर गेट इलाके में छत से गिरकर वृद्ध महिला की हुई मौत, परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम के अस्पताल से ले गए
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के पेमेश्वर गेट इलाके में रामादेवी नामक वृद्ध महिला अचानक छत से नीचे गिर गयी। जिसको आनन फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहाँ चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया। वही परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराये अस्पताल से घर ले गये है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।