फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में जनपद न्यायालय परिसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से 1,11,284 वादों का किया गया निस्तारण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,11,284 वादों का निस्तारण शनिवार शाम क़रीबन 5 बजे तक किया गया, जिसमें कुल ₹17.46 करोड़ की धनराशि के दावे/समझौते शामिल हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।