फिरोज़ाबाद: रामगढ़ पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा, चोरी की दो ट्रैक्टर बैटरी, तीन मोबाइल और बाइक बरामद
थाना रामगढ़ पुलिस ने शनिवार दोपहर एक बजे क़रीबन दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो ट्रैक्टर बैटरी, तीन मोबाइल फोन और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त राहुल उर्फ चुम्मा पुत्र शकील निवासी साठ फुटा रोड काली मंदिर के पास और उसका भतीजा अलताब पुत्र फईम निवासी काली टंकी के पास अब्बास नगर थाना रामगढ हैं।