लखीसराय: लखीसराय में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद की नमाज संपन्न
लखीसराय में गुरुवार को बकरीद का पर्व हर्षोल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है. यहां शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद की नमाज अदा की गई.शहर से लेकर गांव तक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह एवं मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी. शहर के पुरानी बाजार स्थित ईदगाह में पूर्वाह्न 7 बजे नमाजियों ने बकरीद की नमाज अदा की.