बदनावर: ग्राम नागदा से एक व्यक्ति की बाइक हुई चोरी, कानवन थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Badnawar, Dhar | Nov 29, 2024 कानवन थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदात थमने का नाम नही ले रही है। इस बार अज्ञात बदमाश ग्राम नागदा से बाइक चोरी करके ले गए। मामले में कानवन थाना पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया है। कानवन थाना पुलिस ने अनुसार फरियादी संदीप पिता बाबूलाल की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है।