बदनावर: चंदवाडियाकला के समीप मिले शव की हुई शिनाख़्त; बदनावर मंडी में सोयाबीन बेचने आया था मृतक, हत्या का प्रकरण दर्ज
Badnawar, Dhar | Nov 29, 2024 बदनावर में पेटलावद रोड पर चंदवाडियाकला के पास गुरुवार को मिले अज्ञात शव की पहचान हो चुकी है। मृतक युवक की पहचान राजेंश उर्फ राजू पिता मुन्नालाल निवासी धानासुता जिला रतलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक बुधवार शाम को अपने घर से अनाज मंडी में ट्रैक्टर ट्राली से सोयाबीन बेचने निकला था। जो यहां मंडी में अनाज बेचने आया था।