बदनावर: बदनावर विधानसभा में भाजपा के 242 बूथों पर चुनाव प्रक्रिया हुई पूरी, 6 बूथों पर चुनाव अभी बाकी
Badnawar, Dhar | Nov 27, 2024 मध्यप्रदेश में बीजेपी बूथ समितियों के चुनाव चल रहे हैं। इसके तहत बदनावर विधानसभा क्षेत्र के 248 बूथों में कार्यकर्ता संगठन चुनाव को लेकर जुटे हुए है। जिसमें से अधिकांश बूथों की समितियां गठित हो चुकी है। जानकारी अनुसार बदनावर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने 6 मंडल बना रखे है। जिसमें कुल 248 बूथ है। इसमें से 242 बूथों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।