बदनावर: पेटलावद रोड पर चंदवाडिया कलां के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव, पुलिस कर रही पहचान
Badnawar, Dhar | Nov 28, 2024 बदनावर में पेटलावद रोड पर चंदवाडिया कलां के पास झाड़ियों के पास एक युवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।