बदनावर: ग्राम कालाभाटा में घर के बाहर बैठी युवती से छेड़छाड़, बदनावर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला किया दर्ज
Badnawar, Dhar | Nov 27, 2024 बदनावर थाना क्षेत्र के ग्राम कालाभाटा में घर के बहार बैठी युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले में बदनावर थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी रवि पिता नराण निवासी कालाभाटा के विरुद्ध धारा 74, 75, 79, 115(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।