बदनावर: बदनावर की भट्ट कॉलोनी में हेमेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ समापन, भंडारे का हुआ आयोजन
Badnawar, Dhar | Nov 28, 2024 बदनावर नगर के प्राचीन बैजनाथ महादेव मंदिर के पास स्थित भट्ट कॉलोनी में हेमेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे 3 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुभ मुहूर्त में मूर्ति स्थापना के साथ समापन हुआ। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य पंडित कपिल कुमार परसाई व जीवन पाठक के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन यहां चल रहे यज्ञ की पूर्णाहुति हुई।