हरदोई: टड़ियावां थाने के कस्बा निवासी हरगोविंद गुप्ता की 55 वर्षीय पत्नी मंजू गुप्ता ने ज़हर खा कर की आत्महत्या,पोस्टमार्टम हुआ
Hardoi, Hardoi | Apr 25, 2024 टड़ियावां थाने के कस्बा निवासी हरगोविंद गुप्ता की 55 वर्षीय पत्नी मंजू गुप्ता ने किसी बात से खफा होते हुए गुरुवार को अपने घर में ज़हर खा लिया,उसकी हालत बिगड़ती देख उसे इलाज के लिए पहले सीएचसी ले जाया गया,जहां से मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच शुरु कर दी है।