कोल: उस्मानपाड़ा में महिला ने पति पर लगाया धोखाधड़ी से निकाह करने और घर से निकालने का आरोप, एसएसपी से की शिकायत
Koil, Aligarh | May 27, 2025 उस्मानपाड़ा में महिला ने पति पर धोखाधड़ी से निकाह कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। जूही के मुताबिक वह बिहार की रहने वाली है। महिला का निकाह 2019 में शाहवेज के साथ हुआ था। महिला ने बताया कि पति ने उसकी 50 लाख की प्रॉपर्टी बिकवा दी और पैसे हजम कर गया। अब महिला का आरोप है कि पति ने धोखाधड़ी से निकाह किया और अब घर से निकाल दिया है।