कोल: बन्ना देवी में संदिग्ध परिस्थितियों में ड्यूटी जाते समय होमगार्ड की हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | May 27, 2025 बन्ना देवी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में ड्यूटी जाते समय होमगार्ड की मौत हो गई। जनपद 58 वर्षीय विनोद पुत्र धर्मवीर होमगार्ड विभाग में थे। वह थाना देहली गेट में तैनात थे। वह रोजाना की तरह थाने में अपनी ड्यूटी करने जा रहे थे। इस दौरान सड़क पर अचानक चलते हुए जमीन पर गिर पड़े। पुलिस द्वारा उनको जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित किया।