कोल: जेवर नहर में डूबे युवक का शव इगलास की नहर में मिला, हत्या की आशंका, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | May 27, 2025 जेवर की नहर में डूबे युवक का शव इगलास की नहर में मिला है। 30 वर्षीय बृजेश जेवर में निजी कम्पनी में काम करते थे। मृतक के बहनोई के अनुसार वह 22 मई को अपने ताऊ के बेटे व साथियों के साथ जेवर में नहर नहाने गए थे। आरोप है कि इस दौरान सभी लोगों ने शराब पी और ब्रजेश को नहर में डूबा दिया। 4 दिन बाद उनका शव इगलास की नहर में मिला है।