कोल: जवां नहर से 5 लाख शहरवासियों को मिलेगा पानी, महापौर व नगर आयुक्त ने मौके का निरीक्षण कर बनाई रणनीति
Koil, Aligarh | May 27, 2025 शहर में पिछले लंबे समय से चल रही पेयजल की समस्या का अब समाधान होने जा रहा है। जवां नहर से अब 5 लाख शहर वासियों को पानी मिलेगा। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा और महापौर प्रशांत सिंघल ने मंगलवार को मौके का निरीक्षण किया और रणनीति बनाई है। इस दौरान महापौर और नगर आयुक्त के साथ जल निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।