कोल: जवां में मॉर्निंग वॉक पर गए युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Koil, Aligarh | May 27, 2025 जवां में मॉर्निंग वॉक पर गए एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। 25 वर्षीय निशांत गौतम एक निजी अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम किया करता था। रोजाना की तरह वह मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर गया था। मॉर्निंग वॉक के दौरान अज्ञात वाहन ने निशांत को टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना में निशांत की मौत हो गई।