कुरडेग: कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में 3 लोग घायल
Kurdeg, Simdega | Sep 14, 2026 कुरडेग थाना क्षेत्र के कुरडेग-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर कस्तूरबा विद्यालय के समीप सोमवार शाम 4 बजे सड़क हादसे में वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बासेन, थाना केरसई निवासी नीरास एक्का (25), फुलेकर एक्का (70) और आयुष एक्का (13) बाइक से मेहमानी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और गिर पड़े।