बड़वानी के आमलिया पानी गांव में भारी बवाल! ट्रेचिंग ग्राउंड आवंटन के विरोध में उतरे ग्रामीण, तहसीलदार का फूंका पुतला ✊🚨 जनआक्रोश
बड़वानी जिले के ग्राम आमलिया पानी में कचरा डंपिंग ग्राउंड (ट्रेचिंग ग्राउंड) के लिए भूमि आवंटन को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार हितेंद्र भावसार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। 🧐📸
ग्रामीणों का आरोप है कि पेसा एक्ट और नियमों का उल्लंघन कर ग्राम सभा की बिना अनुमति के चारागाह की जमीन नगर पालिका को दे दी गई है, जिससे गांव में प्रदूषण फैलेगा। वहीं तहसीलदार ने इस आवंटन को पूरी तरह वैध बताया है। मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। अंचल की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝
#NimadDastakNews #Barwani #VillageProtest #LandAllotment #BarwaniPolice