बड़वानी जिले के राजपुर वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत अंजड़ के ग्राम गोलाटा में एक खेत से वन विभाग की टीम ने लगभग एक माह के मादा तेंदुआ शावक का सुरक्षित रेस्क्यू किया है। शंकर केवट के खेत में शावक होने की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा था।
शुरुआत में टीम ने शावक पर नजर रखते हुए उसकी मां के आने का इंतजार किया, लेकिन शावक के अत्यधिक कमजोर होने और चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण वनमण्डल स्तरीय रेस्क्यू दल द्वारा उसका रेस्क्यू किया गया। इको सेंटर कैंपस में पशु चिकित्सक द्वारा जांच करने पर शावक के शरीर में भोजन और पानी की कमी पाई गई।
उपचार के बाद अब तेंदुआ शावक की हालत स्थिर बताई जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार शावक का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद अब उसे उसकी मां से दोबारा मिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अंचल की हर सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniSamachar #LeopardRescue #WildlifeProtection MpNews