बड़वानी जिले में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में थाना सिलावद और नागलवाड़ी थाना क्षेत्र की ओझर चौकी में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई हैं।
इन बैठकों में संदल जुलूस, ताजिया जुलूस, अखाड़ों के संचालन और विसर्जन कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस मार्गों पर यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही मुस्लिम जमात के पदाधिकारियों और आयोजकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासनिक गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की गई है। अंचल की हर सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniSamachar #Moharram2026 #PeaceMeeting MpNews