कायमगंज: नवाबगंज में ARTO ने वाहनों की चेकिंग की, पांच वाहनों पर ₹2.58 लाख का जुर्माना लगाया गया
नवाबगंज में एआरटीओ सुभाष चंद्र राजपूत ने अचानक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस ने दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच वाहनों पर कुल 2 लाख 58 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। चेकिंग अभियान शुरू होते ही वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। एआरटीओ की टीम ने नगर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों के कागजात,ओवरलोडिंग और अन्य नियमों की जांच की।