कामडारा: जूनियर महिला एशिया कप में स्वर्ण जीतने वाली पार्वती टोपनो को डीसी ने किया सम्मानित
Kamdara, Gumla | Oct 2, 2026 जूनियर महिला एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीतने वाली कामडारा की प्रतिभावान खिलाड़ी पार्वती टोपनो को उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने समाहरणालय कक्ष में सम्मानित किया। इस दौरान डीडीसी अनिमेश रंजन, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार तथा पार्वती के माता-पिता सोमा टोपनो व जानो टोपनो मौजूद रहे।