☀️🏡 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा; 21 एवं 22 अक्टूबर को चलेगा ‘बैंक चलो अभियान’!
◆ जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित। ऋण भुगतान की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी।
📊 जिले में योजना की अद्यतन प्रगति:
✅ कुल प्राप्त आवेदन – 5,219
✅ सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन पूर्ण – 275
✅ कुल ऋण आवेदन – 593
✅ प्रक्रियाधीन ऋण आवेदन – 144
🏦 21 एवं 22 अक्टूबर – ‘बैंक चलो अभियान’
लंबित ऋण आवेदनों के त्वरित निष्पादन एवं भुगतान हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश। संबंधित बैंक शाखाओं में कनीय अभियंता एवं वेंडर उपस्थित रहकर आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करेंगे।
☀️ 28 अक्टूबर – सोलर ऋण मेला
अधिकाधिक सरकारी पदाधिकारियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, कर्मियों एवं पात्र उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने तथा ऋण स्वीकृति एवं भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु सोलर ऋण मेले का आयोजन किया जाएगा।
📌 जिला पदाधिकारी के प्रमुख निर्देश:
➤ लंबित वेंडर चयन एवं एग्रीमेंट की प्रक्रिया अविलंब पूर्ण करें।
➤ ऋण आवेदन, ऋण भुगतान एवं सोलर पैनल इंस्टॉलेशन में तेजी लाएँ।
➤ संबंधित विभाग अपने अधीनस्थ कर्मियों को योजना से जोड़ने हेतु प्रेरित करें।
➤ लाभान्वित उपभोक्ताओं के अनुभवों पर आधारित लघु वीडियो एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता सुनिश्चित करें।
🌞 हर घर सौर ऊर्जा, बिजली बचत की ओर बढ़ता जहानाबाद!
जिला प्रशासन, जहानाबाद
#प्रधानमंत्री_सूर्य_घर_योजना #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #बैंक_चलो_अभियान #सोलर_ऋण_मेला #सौर_ऊर्जा
25 views | Jehanabad, Bihar | Oct 17, 2026