देवबंद: देवबंद में मजदूरी के पैसे मांगने पर भरी पंचायत में दलित युवक से लगवाई उठक बैठक, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
देवबन्द के एक गांव में दलित युवक से उठक बैठक लगवाने का मामला सामने आया है। युवक अपनी मजदूरी के पैसे मांग रहा था।आरोप है कि पंचायत में उसको जाति सूचक शब्द बोले गए। पंचायत में उठक बैठक लगवा कर पैर भी पकड़वाए गए। इस पूरे घटना का वीडियो भी बनाया गया है। जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने थाने में जाकर कार्यवाही की मांग की है।