रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में 250 चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 15 अक्टूबर से होगी
सोनभद्र में होमगार्ड स्वयंसेवक भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा की तारीख तय कर दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने जनपद सोनभद्र के लिए कुल 250 अभ्यर्थियों का चयन किया है। इनमें 200 पुरुष और 50 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 15 से 17 अक्टूबर 2026 तक पुलिस लाइन चुर्क में कराई जाएगी।