हरदोई: पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी ने कोतवाली शहर का किया वार्षिक निरीक्षण
Hardoi, Hardoi | Feb 10, 2024 शनिवार शाम पुलिस अधीक्षक केशव चन्द गोस्वामी द्वारा कोतवाली शहर जनपद हरदोई का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम सलामी गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई, सलामी के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में रखे अभिलेखों, कंप्यूटर, अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस, मालखाना, शस्त्रागार, बंदीगृह, मेस,महिला हेल्प डेस्क, थाने पर रखे सभी असलहो को चेक किया।