हरदोई: चीनी मिल ने मंगोलापुर ग्राम में एक वृहद कृषक संवाद गोष्ठी का किया आयोजन, गन्ना किसानों को मिलेगी सहायता
Hardoi, Hardoi | Feb 10, 2024 हरदोई में चीनी मिल को डालमिया समूह के द्वारा पुनः संचालन के क्रम में आज मंगोलापुर ग्राम में एक वृहद कृषक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। बघौली चीनी मिल के गन्ना विभाग प्रमुख विनय सिंह उप महाप्रबन्धक ने चीनी मिल प्रबन्धन के द्वारा गन्ना बोने के लिए बुवाई पर दिये जाने वाले अनुदानों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बताया।