हरदोई: हादसे में ज़ख्मी एक और श्रद्धालु की लखनऊ में हुई मौत, मवेशी के सामने आने से पलट गई थी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली
Hardoi, Hardoi | Feb 10, 2024 शुक्रवार की शाम सीतापुर रोड पर शुक्लापुर के पास हुए सड़क हादसे में इलाज के दौरान लखनऊ में तीसरी महिला की भी मौत हो गई ,जबकि दो महिलाओं की घटना के दिन ही मौत हो गई थी। दरअसल श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली से नैमिष गए थे जहां से वापस लौटने के दौरान रास्ते में अन्ना पशु आ जाने की वजह से हादसा हो गया था। आज रानी नाम की महिला की उपचार दौरान मौत हो गई।