हरदोई: दशरथ कैकेई संवाद का हुआ मंचन, कैकेई ने श्रीराम के लिए मांगा 14 वर्ष का वनवास, नुमाइश मैदान में हो रही रामलीला
Hardoi, Hardoi | Feb 10, 2024 आज नुमाइश मेला मैदान में दशरथ कैकेई संवाद का मंचन हुआ। जिसमें महारानी कैकेई महाराज दशरथ से अपने दो वरदान मांगती हैं। प्रथम वरदान में अपने बेटे भरत के लिए अयोध्या का राज्य और दूसरे वरदान में श्री राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांग लेती हैं। यह सुनते ही राजा दशरथ पृथ्वी पर गिर पड़ते हैं और कैकई से विनती करते हैं कि भरत को राजा बना लो पर राम को वनवास मत भेजो।