हरदोई: थाना टड़ियावां में आयोजित हुआ समाधान दिवस, डीएम एसपी रहे मौजूद
Hardoi, Hardoi | Feb 10, 2024 हरदोई में आज दिनांक थाना टड़ियावां में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा जन शिकायतों को सुनकर उनके तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये गए। राजस्व विभाग व पुलिस विभाग को आपस में सामंजस्य बनाकर संयुक्त टीम के माध्यम से मौके पर जाकर भूमि विवादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।