सहजनवा: सहजनवा थाना क्षेत्र के तहसील रोड पर आपसी विवाद के चलते आधा दर्जन युवकों ने एक युवक को लाठी, डंडे और रॉड से पीटा
सहजनवा क्षेत्र के तहसील रोड पर आपसी विवाद के चलते आधा दर्जन युवकों ने एक युवक को लाठी, डंडे और रॉड से बेरहमी से पीटा। घटना में घायल युवक की पहचान सत्यम गुप्ता (निवासी वार्ड नं 14, सहजनवा) के रूप मे हुई है। सत्यम गुप्ता तहसील रोड पर जा रहे थे। तभी लगभग आधा दर्जन युवकों ने उन्हें घेर लिया। युवकों ने सत्यम को बीच सड़क पर गिराकर लाठी, डंडे और राड से पीटा।