सहजनवा: गीडा इलाके में सिरफिरे प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका का गला रेता, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली में गुरुवार की रात सिरफिरे प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका का गला रेतकर जान लेने की कोशिश की। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गीडा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। देर रात पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।