सदर अस्पताल में पिछले पांच दिनों से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी हुई है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार की सुबह 11:00 भी एक दर्जन से अधिक मरीज बिना एक्स-रे कराए लौट गए। एक्स-रे जांच नहीं होने के कारण अस्पताल आने वाले मरीजों को बाहर निजी जांच केंद्रों पर जाकर पैसे खर्च कर जांच करानी पड़ रही है।