टीकमगढ़: कारी रोड पर सड़क हादसे में किशोर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
जिले के कारी रोड पर शुक्रवार को एक किशोर सड़क हादसे का शिकार हो गया। हीरानगर गांव निवासी अंकेश नाम के किशोर के परिजन ने बताया कि किशोर अपने घर से बाइक लेकर कारी रोड तरफ गया हुआ था, रास्ते में कारी रोड पर अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत नीचे गिरकर घायलहो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।