जलालपुर: दुष्कर्म के फरार आरोपी को जलालपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी का नाटक कर युवती का किया था शोषण
जलालपुर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार 3 बजे जेल भेज दिया। उस पर शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसके मांग में सिंदूर भरकर शादी का नाटक करने का आरोप है। उक्त मामलें में जलालपुर पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी युवक समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।इसी के बाद से आरोपी युवक फरार चल रहा था।