जलालपुर: भाजपा कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में बाबा जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान को किया गया याद
गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान की स्मृति में गुरुवार शाम 4 बजे भाजपा कार्यालय पर गोष्ठी सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि राम किशोर ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के परिवार का सनातन धर्म की रक्षा में अविस्मरणीय योगदान है। जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को कभी भी भुलाया नही जा सकता।