जलालपुर: जन्मदिवस पर जलालपुर के कई शक्ति केंद्रों पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई
जलालपुर नगर के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर बुधवार को एक बजे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 100 वां जन्मदिन सुशासन दिवस के रुप में मनाया। गायत्री मंदिर में अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया। कहा गया कि देश की राजनीति में अपनी भूमिका को लेकर वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे।