जलालपुर: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभा के दम पर खिलाड़ियों ने किया कमाल, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
नेहरू युवा केंद्र की ओर से सैदापुर में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार शाम 4 बजे जिले भर से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी रविकांत चौबे एवं राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित पूर्व प्राचार्य राम उजागिर ने विजेताओं को प्रमाण पत्र, पुरस्कार एवं शील्ड मोमेंटो प्रदान किया।