हरसूद: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां हुई तेज, आकार ले रहा पांडाल
Harsud, Khandwa | Sep 27, 2026 अक्टूबर के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री मोहन यादव का हरसूद विधानसभा का दौरा होना है। जिसको लेकर पुराने हरसूद मार्ग पर बागेश्वर मैदान पर पांडाल तैयार किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर पांडाल आकार लेने लगा है। वहीं दूसरी ओर आयोजन स्थल से कुछ ही दूरी पर हेलीपैड बनाया जाना है जिसको लेकर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी रविवार शाम 6 बजे तक भी डटे रहे।