डुमरांव: महरौरा में विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा ग्रामीणों ने जताया विरोध, कहा- मानक के अनुरूप नहीं हो रहा काम
Dumraon, Buxar | Feb 18, 2025 महरौरा के विद्यालय भवन निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। महरौरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में भवन की कमी से बच्चें खुले आसमां तले पढ़ाई करने को मजबूर हो रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही विभाग ने तत्काल वहां भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। लगे हाथ निर्माण कार्य शुरू भी हो गया, लेकिन कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं है।