डुमरांव: प्रखंड के प्लस 2 हाई स्कूल चिलहरी के मैट्रिक परीक्षा केंद्र का एसडीपीओ ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
Dumraon, Buxar | Feb 17, 2025 डुमरांव प्रखंड के प्लस 2 हाई स्कूल चिलहरी के मैट्रिक परीक्षा केंद्र का एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने सोमवार की दोपहर एक बजे निरीक्षण किया। एसडीपीओ ने बताया कि कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा हो रही है। परीक्षार्थी अपने सेंटर पर समय से पहुंचे और परीक्षा दें। किसी भी सूरत में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।