डुमरांव: जयपुरिया स्कूल मैट्रिक परीक्षा केंद्र में 5 मिनट लेट पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिला प्रवेश, वापस लौटे घर
Dumraon, Buxar | Feb 17, 2025 डुमरांव के जयपुरिया स्कूल मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर आधा दर्जन परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गईं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश का अंतिम समय 9 बजे सुबह तक का था। छात्र 9:05 पहुंचे। 5 मिनट के कारण उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ा। इस कारण परीक्षार्थी परेशान दिखे और हंगामा भी किया। छात्रों में यादव हाई स्कूल बिक्रम इंग्लिशपुर के मिथिलेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।