डुमरांव: आरा-बक्सर फोरलेन पर रोजाना लगने वाले लंबे जाम को लेकर एसडीपीओ ने गोपालडेरा के पास की मॉनिटरिंग, दिए निर्देश
Dumraon, Buxar | Feb 17, 2025 आरा बक्सर फोरलेन पर प्रतिदिन लग रहे लंबा महाजाम को लेकर एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी स्वयं हाथ में डंडा लेकर सड़क पर उतर गए। सोमवार की दोपहर 12 बजे गोपालडेरा और प्रतापसागर के समीप सड़क पर उतरे एसडीपीओ ने करीब 40 की संख्या में एक ही लेन में दो लाइन बनाकर चल रहे ट्रकों को घुमाकर पीछे भिजवा दिया।