डुमरांव: नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ में नई भोजपुर की महिला की मौत, डुमरांव में शादी में शामिल होने आ रही थी
Dumraon, Buxar | Feb 16, 2025 शादी समारोह में शरीक होने नया भोजपुर आ रही महिला की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए भगदड़ में मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया है। इधर नया भोजपुर में भी मृतका के स्वजन खासा चिंतित है। मृतका के देवर वीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने रविवार की दोपहर एक बजे बताया कि घर में शादी का उल्लास अब मातम में बदल गया है।