डुमरांव: नोनियाडेरा के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Dumraon, Buxar | Feb 16, 2025 नोनियाडेरा के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक मौत हो गयी। वहीं दुसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है। घटना कोरानसराय थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर 12 बजे डुमरांव-विक्रमगंज पथ पर हुई, जहां एक स्कार्पियो के द्वारा कोपवां गांव से डुमरांव की तरफ आ रहे दो युवकों की बाइक को ठोकर मार दिया गया।