पन्ना: साइबर फ्रॉड गैंग लोगों को बना रही ठगी का शिकार, एडिशनल एसपी ने दी सलाह
Panna, Panna | Oct 13, 2024 एडिशनल एसपी पन्ना श्रीमती आरती सिंह ने लोगों को साइबर फ्रॉड गैंग से सावधान रहने की सलाह देते हुए बताया है कि साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ अंतर्राज्यीय एवं अंतर्राष्ट्रीय गिरोह लोगों की जानकारी एकत्र कर फोन के माध्यम से उन्हें गुमराह कर ठगी का शिकार बना रहे हैं।