आगरा। थाना एकता क्षेत्र के खेड़ा पचगाई गांव में कथित ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेम प्रसंग के शक में एक पिता ने अपनी बेटी पर लोहे के औजार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। युवती दो दिन पहले घर से लापता हुई थी और घर लौटने के बाद पिता-पुत्री के बीच विवाद हुआ था।
आरोप है कि विवाद के दौरान पिता ने बेटी के सिर और गले पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता ने खुद पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
डीसीपी, एसीपी समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल प्रेम प्रसंग और हत्या से जुड़े अन्य संभावित कारणों को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
नोट: घटना से जुड़े आरोप पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्पष्ट होंगे।
.
.
.
.
#Agra #AgraNews #HonorKilling #CrimeNews #MurderCase