जमुई: पूर्णि झिटटी गांव में भूमि विवाद के चलते पड़ोसी गोतिया ने चाकू से चार लोगों पर किया हमला, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | May 22, 2026 जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्णि झिटटी गांव में भूमि विवाद के रंजिश में पड़ोसी गोतिया ने चाकू से हमला कर एक ही परिवार के चार लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और सभी घायलों को गुरुवार की रात 8:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।