सरधना: सरधना पुलिस ने ट्यूबवेल के केबल चोरी करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद, भंभोरी से अरेस्टिंग
सरधना थाना पुलिस ने ट्यूबवेल से बिजली की केबल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की जली हुई केबल, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।